Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आया भूकंप, भूकंप की इतनी रही तीव्रता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में गुरुवार की सुबह धरती एक बार फिर से हिली। उत्तरकाशी में सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि इस घटना में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप विज्ञानियों के अनुसार उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बहुत संवेदनशील राज्य है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। 3 महीने पहले अक्टूबर में 3.2 तीव्रता का झटका आया था।
गुरुवार की सुबह हुई घटना से सभी लोग दहशत में आ गए। और अपने घरों से बाहर निकल गए। सिल्क्यारा में सुरंग वाली जगह से लेकर टिहरी तक हल्के झटके महसूस किए गए।

Select Language

Advertisement