Connect with us

उत्तराखण्ड

वन विकास निगम में एक हजार से अधिक पदों पर आउटसोर्स पर रखे जाएंगे कर्मचारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इन पदों पर होगी भर्ती, खत्म होंगे समूह-घ के पद
देहरादून। वन विकास निगम ने बेरोजगार युवाओं के हित में बड़ा फैसला लिया है। जल्द ही एक हजार से अधिक पदों पर आउटसोर्स कर्मचारी रखे जाएंगे। यही नहीं, आउटसोर्स नियुक्ति एक की बजाय पांच साल तक के लिए होगी।
वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया। वन निगम में अब तक आउटसोर्स पर छह माह या अधिकतम एक वित्तीय वर्ष के लिए कर्मचारी रखे जाते थे। इनका कार्यकाल जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाता था। लेकिन, अब नई नियुक्तियां पांच साल के लिए होंगी, जो मार्च 2029 तक काम कर सकेंगे। मौजूदा समय में आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। दसवीं पास कर्मचारियों का मानदेय एक हजार से साढ़े तीन हजार तक बढ़ाया जाएगा। दसवीं से कम पढ़े-लिखे कर्मचारियों के मानदेय में आठ सौ से 18 सौ तक वृद्धि होगी।
वन निगम की बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समूह-घ के पद खत्म किए जाएंगे। वर्तमान में जो भी कर्मचारी इन पदों पर कार्यरत हैं, उनके प्रमोशन, रिटायरमेंट या किसी दूसरी दशा में जो भी पद खाली होंगे, वे स्वत समाप्त होते जाएंगे
कंप्यूटर ऑपरेटर के 164, सर्वर प्रशासक के नौ, तकनीकी सहायक के दो, सुरक्षा गार्ड के पांच, डंडा मैन एवं गनमैन के 73, चालक के 36, कर्मकार के 316, खलासी कुक के 45, सफाई कर्मी के तीन, डाकिया के चार और खनन कर्मकार के 186 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा 103 सीजनल कर्मचारी भी रखे जाएंगे।

Select Language

Advertisement