Connect with us

उत्तराखण्ड

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ में, मलारी नीति हाईवे पर 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण भी करेंगे
जोशीमठ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ मलारी नीति हाईवे पर ढाक से देश के विभिन्न जगह की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।
मा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए पुल का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वर्चुअली बीआरओ की ओर से देश के विभिन्न जगह पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे।
रक्षामंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलीकाप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने गुरुवार को कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को ब्लाक सभागार जोशीमठ में ब्रीफ किया।
रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सजग एवं सतर्क रहने, ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी स्थल व उसके आसपास के स्थानों की अच्छी तरह से चेकिंग करने, समस्त ड्यूटी प्रभारियों को अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड चेक करने व ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ करने के निर्देश दिए।

Select Language

Advertisement