Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा : ट्रेनों का रूट भी बदला, हल्द्वानी-काठगोदाम की ट्रेनें लालकुआं से संचालित

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में कर्फ्यू जारी रहा। इंटरनेट सेवा, नगर के सभी स्कूल, बाजार, सरकारी व निजी संस्थान बंद रहे। हल्द्वानी व काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बजाय ट्रेनों का संचालन लालकुआं से किया जा रहा है। पूरा क्षेत्र पुलिस और आइटीबीपी के हवाले रहा।
पुलिस ने 19 नामजद समेत पांच हजार अज्ञात पर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि हल्द्वानी में उपद्रव के चलते जो रेल सेवाएं बाधित हुई हैं, उन्हें बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द सभी सेवाओं को बहाल कराया जा रहा है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
ये है पूरा मामला
गुरुवार शाम सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की 700 लोगों की टीम पर मुस्लिम समुदाय के करीब 10 हजार लोगों ने पथराव कर दिया था। थाने को पेट्रोल बम से जला दिया गया। इस बवाल के बाद रात में ही पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया था और उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया गया था। पुलिस ने उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास, सरकारी संपत्ति को नुकसान व सरकारी कार्य में व्यवधान आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

Select Language

Advertisement