Connect with us

हरिद्वार

पत्नी के नाम से था बैंक का 44 लाख का लोन, बैंक में महिला कर्मी से बन गए अवैध संबंध और पति की कर डाली हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कांवड़ पटरी नसीरपुर में महिला के गंगनहर में डूबने का सच सामने आया है। पति ने बैंक के 44 लाख के कर्ज से मुक्ति पाने के लिए दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। उसको गंगनहर में डूबाकर मार दिया गया। आरोपित लंबे समय से पत्नी की हत्या की साजिश रच रहा था, इसलिए उसको लंगे समय कोल्ड ड्रिक्स में शराब पिला रहा था। पुलिस ने पति और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली सिविल लाइंस में पत्रकारों से बात के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि दिनांक सात फरवरी को उत्तर मुजफ्फरनगर के थाना रामराज अंतर्गत ग्राम जलालपुर नीला निवासी सुशील ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी मनीषा की शादी 5 साल पहले मेरठ के थाना हस्तिनापुर अंतर्गत ग्राम झडाका निवासी अतेंद्र के साथ हुई थी। दोनों के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। 3 साल पहले अतेंद्र ने हरिद्वार में मकान बना लिया था और वहीं पर अकेला रहता था जबकि उसकी पत्नी मनीषा अपनी ससुराल में रहती थी। अतेंद्र बहुत कम ही अपने घर पर आता था।
आरोप है कि घर जाकर अक्सर मनीषा के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। अतेंद्र के हरिद्वार में एक साल से एक लड़की के साथ भी अवैध संबंध बताएं गए हैं। 7 फरवरी को अतेंद्र का दोस्त अजय प्रकाश उसको मोटरसाइकिल पर गांव से लेकर आ रहा था। उन्होंने उसकी गंगनहर में डूबोकर हत्या कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरू से ही पति अतेन्द्र एवं उसका दोस्त अजय प्रकाश उर्फ रवि पुलिस की रडार पर था।
सख्ती से पूछताछ की गई तो अजेन्द्र ने बताया कि उसने पत्नी मनीषा के नाम पर बैंक से ऋण लेकर ज्वालापुर में आटा चक्की लगाई। पत्नी के नाम 44 लाख का कर्ज था। इस दौरान उसके अवैध संबंध बैंक में काम करने वाली एक महिला से हो गए। इस बात की जानकारी मनीषा को मिली तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपित ने मनीषा को ठिकाने लगाने की सोची। उसे बैंक से जानकारी मिली कि यदि मनीषा की मौत हो जाती है तो 44 लाख का कर्ज भी माफ हो जाएगा। इसके बाद उसने सात फरवरी को मनीषा को कोल्ड ड्रिक्स में शराब पिलाकर उसको गंगनहर में धक्का दे दिया। एसएसपी ने बताया कि मनीषा की गंगनहर में तलाश जारी है। इस वारदात में शामिल कार, बाइक एवं मृतक के कुछ सामान को बरामद कर लिया है।

Select Language

Advertisement