Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार में युवकों के दो गुटों में झगड़ा, एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू मारकर हत्या की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। दरगाह क्षेत्र परिसर में युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के दौरान मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस हत्यारे की तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के पिरान कलियर वार्ड नंबर एक के निवासी कासिफ (22) की मोहल्ले के ही एक युवक से पहले दोस्ती थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई। रविवार की रात को कासिफ कहीं जा रहा था।
इसी दौरान पांच छह युवकों ने उसे घेर लिया और जमकर हाथापाई एवं गाली-गलौज हुई। इसके बाद एक युवक ने चाकू से कासिफ पर ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे कासिफ लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कासिफ को रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सूनकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में एसएसआइ आमिर खान ने बताया ने शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्यारोपित फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Select Language

Advertisement