Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में स्कूल वैन में लगी आग, मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गनीमत रही कि वैन में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था
हल्द्वानी
। हल्द्वानी के द्रोण पब्लिक की स्कूल वैन में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी वैन आग का गोला बन गई। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही की इस स्कूल की वैन में कोई भी छात्र मौजूद नहीं था।
जानकारी के अनुसार यह स्कूल वैन छात्रों को घर छोड़ कर वापस आ रही थी। कालाढूंगी रोड़ मुखानी चौराहे वी मार्ट के समीप इस वैन पर आग लग गई, इस स्कूल वैन में एलकेजी से लेकर कक्षा 5 तक के बच्चे स्कूल जाते थे। दुघर्टना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्हें दुघर्टना की पूरी जानकारी ली। सूत्रों की माने तो सिटी मजिस्ट्रेट ने दुघर्टना की जानकारी आरटीओ विभाग को दी, जो पूरी घटना की जांच करेंगे। 

Select Language

Advertisement