Connect with us

हल्द्वानी

होली पर कई महायोग, शुभ मुहूर्त पर करें पूजन, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Published

on

24 मार्च को प्रदोषकालीन पूर्णिमा, 25 मार्च को होली पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाएगा
हल्द्वानी।
इस साल होली पर कई महायोग हैं जो इस पर्व को और ज्यादा खास बना रहे हैं। ज्योतिषों का मानना है कि महायोग में होली पड़ना बेहद शुभकारी है। सभी के लिए यह मंगलकारी होगा। विधि-विधान से होली पर पूजा-अर्चना करें।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन का पर्व 24 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, वृद्धि योग, धन शक्ति योग, त्रिग्राही योग पड़ रहे हैं। इसके अलावा शनि, मंगल, शुक्र कुंभ राशि पर विराजमान रहेंगे। बुध आदित्य योग मीन राशि और राहु पर विराजमान रहेंगे। प्रतिपदा को रंग वाली होली खेली जाएगी। यह 25 मार्च को होली पर्व फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाएगा। होली पर पड़ रहे यह महायोग बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे। संतान के लिए अच्छे होंगे। घर में सुख-समृद्धि आएगी।
शास्त्रों में निर्देश हैं कि भद्रा रहित अवधि में होलिका दहन किया जाना चाहिए। 24 मार्च को प्रदोषकालीन पूर्णिमा है। 24 मार्च रविवार को पूर्णिमा 9.56 से आरंभ होकर 25 मार्च सोमवार दोपहर 12.30 तक रहेगी। चूंकि प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा केवल 24 मार्च को ही है इसलिए होलिका दहन 24 मार्च को ही किया जाना शास्त्र सम्मत है। उस दिन भद्रा 9.56 से 23.14 तक रहेगी। होलिका दहन 23 बजकर 14 मिनट से अर्द्धरात्रि (निशीथ) तक किया जाना उचित रहेगा। वहीं, होलिका पूजा पूरा दिन की जा सकती है। हालांकि भद्रा से पहले की जाए तो ज्यादा शुभकारी होगा।

GET IN TOUCH

संपादक: गुलाब सिंह
पता: हल्द्वानी, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 9412960065
ई-मेल: [email protected]

Select Language

Advertisement

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860