Connect with us

उत्तराखण्ड

सिलक्यारा में शॉटक्रिट मशीन पलटने से हेल्पर की मौत 

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रविवार देर शाम की घटना, डीडीहाट पिथौरागढ़ का रहने वाला था हेल्पर
उत्तरकाशी
। यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा में शॉटक्रिट मशीन पलटने से मशीन के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम करीब 8 बजे शॉट क्रिट मशीन का हेल्पर गोविंद कुमार सिलक्यारा सुरंग से करीब 150 मीटर दूरी पर सिलक्यारा वणगांव मोटरमार्ग पर मशीन लेकर जा रहा था। मशीन पलटने से वह सड़क से 20 से 25 मीटर नीचे जा गिरा।
हादसे में गंभीर रूप से घायल गोविंद कुमार को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गोविंद कुमार (24) डीडीहाट पिथौरागढ़ का निवासी था। छोटी होली के दिन हुए इस हादसे से सिलक्यारा में शोक की लहर है। चौकी प्रभारी गेंवला जीएस तोमर ने बताया कि मृतक हेल्पर के शव को जिला मुख्यालय की मोर्चरी में भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  सफाई अभियान के लिए आए निरंकारियों की गाड़ियां डी.एस.ए.मैदान में खड़े करने पर जिला प्रशासन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही करी

Select Language

Advertisement