Connect with us

हल्द्वानी

टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी की कार्यकारिणी अध्यक्ष बने संजय पांडे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल, नरेंद्र आहूजा तथा आर पी फुलारा के निर्देशन में वुडपैकर रेस्टोरेंट हल्द्वानी में निर्विरोध संपन्न
हल्द्वानी
। टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी की वर्ष 2024-25 की नयी कार्यकारिणी के चुनाव मंगलवार को वुडपैकर रेस्टोरेंट हल्द्वानी  में संपन्न हुए।
चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल, नरेंद्र आहूजा तथा आर पी फुलारा के निर्देशन और बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पर्यवेक्षक के रूप में मेहरबान  सिंह कोरंगा तथा राम सिंह बसेड़ा प्रदीप सिंह बिष्ट की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए।
नई कार्यकारिणी में संजय पांडे (अध्यक्ष), दिनेश चंदोला (उपाध्यक्ष), अक्षय अग्रवाल (सचिव), महेंद्र सिंह बिष्ट (उप सचिव), इकबाल सिंह (कोषाध्यक्ष), सुनील पाठक (उपकोषाध्यक्ष) तथा हिमांशु कोठारी (विधिक सलाहकार) चुने गए हैं। संरक्षक मंडल में मुकेश अग्रवाल तथा रमेश सडाना बने। एक्जीक्यूटिव मेंबर के रूप में
आशीष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल , सुमित कुमार गुप्ता तथा मीडिया इंचार्ज जगदीश दुमका बने। संयोजक मंडल में विनय टंडन, एन के जोशी हैं। नयी कार्यकारिणी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement