Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में बुलेरो खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शादी समारोह से घर लौट रहे थे सभी लोग, बुलेरो में सवार थे 8 लोग

पिथौरागढ़। एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अंडोली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।
आज दिनांक 22 अप्रैल 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 ) में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतको का विवरण
• अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार
• पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम
• अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम
• कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

यह भी पढ़ें 👉  महामंडलेश्वर स्वामी दर्शन को धमकी मिलने पर क्या बोले, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी सुनिए
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement