Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

2022 में सीएम धामी के लिए छोड़ी थी अपनी विधायकी
देहरादून। पूर्व विधायक व उत्तराखंड वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व ही वह अमेरिका से उपचार कर लौटे थे। उसके बाद उनकी तबीयत और खराब हो गई थी। इस पर उन्हें देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। लोग इस अनहोनी पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं।
कैलाश गहतोड़ी 2017 में कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल को बंपर मतों से हराकर पहली बार विधायक बने थे। उसके बाद 2022 के विस चुनाव में भी उन्होंने बड़ी जीत हासिल की थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे। इस पर उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर सीएम धामी के लिए चम्पावत सीट छोड़ी थी। सीएम धामी ने चम्पावत सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement