Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

ऋषिकेश एम्स अस्पताल की चौथी मंजिल पर पुलिस के गाड़ी ले जाने का मामला पकड़ा तूल, देखिए वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी खुद जांच के लिए खुद एम्स पहुंचे, जांच में निकली ये सच्चाई


ऋषिकेश।
एम्स अस्पताल की चौथी मंजिल पर पुलिस के गाड़ी ले जाने का वीडियो सुर्खियों में है। मामले में एसएसपी देहरादून जांच के लिए खुद एम्स पहुंचे। एसएसपी ने एम्स के डायरेक्टर और सिक्योरिटी इंचार्ज से इस मामले को लेकर बातचीत की।
एसएससी ने एम्स अस्पताल के घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। प्राथमिक जांच में यब बात सामने आई कि वायरल वीडियो इमरजेंसी वार्ड की न होकर मरीजों के एडमिट से पहले रुकने के लिए बनाई गई वेटिंग गैलरी की है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व ऑपरेशन के दौरान महिला डॉक्टर से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एम्स पहुंची थी। वहां आरोपी को दबोचने पुलिस की गाड़ी भवन में गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईएएस की पत्नी ने आत्महत्या की, गैंगस्टर के साथ 8 माह पहले भाई गई थी, आत्महत्या की वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Select Language

Advertisement