Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने चमोली से 2 वन्यजीव तस्कर पकड़े, 4 भालुओं की पित्त की थैलियां बरामद की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

460 ग्राम वजनी थैलिययों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 30 लाख रुपए कीमत


देहरादून।
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों व अपराधियों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश  के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री R. B. चमोला एवं प्रभारी निरीक्षक STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट टीम द्वारा कल कार्रवाई करते हुए जनपद चमोली पुलिस, पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद चमोली के थाना थराली क्षेत्रअंतर्गत देवाल स्थित हॉस्पिटल तिराहे के पास से 02 अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर बलवंत सिंह तथा मेहरबान सिंह को  गिरफ्तार कर उनके  कब्जे से 04 भालू की पित्त वजन 460 ग्राम  बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की सप्लाई कर रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्तणो ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह भालू के पित्त हिमालय क्षेत्र में भालू का शिकार कर उसकी पित्त की थैली को निकाल लेते हैं तथा उसको सूखाने के बाद फिर उसको उच्च दामों में  बेचते हैं।
STF (एंटी नारकोटिक्स)  कुमाऊं यूनिट तथा जनपद चमोली पुलिस, पिंडर बन रेंज एवं वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम  द्वारा अभियुक्तो को देवाल क्षेत्र अंतर्गत हॉस्पिटल तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना थराली जनपद  चमोली में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-
1.  बलवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बाण थाना थराली जनपद चमोली
उम्र 55 वर्ष।
2- मेहरबान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम कॉलिंग थाना थराली जनपद चमोली उम्र 60 वर्ष
बरामद माल का विवरण-
04 भालूओं की पित्त की थैलियां वजन 460 ग्राम।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें.  एसटीएफ से संपर्क हेतु
0135-2656202
9412029536
STF (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट, उत्तराखंड-
1. निरीक्षक पावन स्वरूप
2. उ0नि विपिन चंद्र जोशी
3. अ0 उ0नि0 जगबीर शरण
4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह
5. आरक्षी वीरेंद्र चौहान
6. आरक्षी इसरार अहमद
थाना थराली पुलिस टीम
1-  उ0 नि0 विनोद रावत
2- आरक्षी कृष्णा भंडारी
3- आरक्षी प्रफुल्ल नौटियाल

यह भी पढ़ें 👉  SDRF वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में सिविल पुलिस, पीएसी व आईआरबी के जवानों का दिया आपदा प्रबंधन का आधारभूत प्रशिक्षण
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement