Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

देहरादून सहसपुर में कारोबारी के घर डकैती डालने के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। थाना सहसपुर के खुशहालपुर गांव में कारोबारी फुरकान के यहां पर डकैती डालने के तीन आरोपितों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश यूटिलिटी से दर्रारेट में चेकिंग के दौरान बैरियर तोड़कर जंगल की तरफ भागे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर यूटिलिटी पेड़ से टकराई। एक बदमाश को मौका पर गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा बदमाश भाग निकला।
भागते बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। मुठभेड़ में दूसरा बदमाश पैर पर गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी देहरादून घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसको विकासनगर चिकित्सालय रेफर किया। एसएसपी देहरादून द्वारा विकासनगर चिकित्सालय में अधिकारियों से घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खुशहालपुर सहसपुर में फुरकान के घर पर तमंचे के बल पर लूट की थी।
घटना में बदमाशों द्वारा परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की लूट की थी। शुक्रवार प्रातः पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की सूचना मिली थी। यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार किया। वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को पैर में गोली लगने पर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में बबलू बादशाह द्वारा बताया गया कि खुशहालपुर में फुरकान के घर पर हम पांच व्यक्तियों द्वारा घरवालों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया गया था। पूछताछ के आधार पर मुकदमें को डकैती में तरमीम करते हुए डकैती में शामिल अन्य बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम रवाना की गयी। टीम ने डकैती में शामिल असलम फरीद निवासी कैलाशपुर सहारनपुर को गिरफ्तार किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement