Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिला को तीन युवकों ने हिप्नोटाइज कर गहने उतारे, युवक फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामपुर रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने एक महिला से कुछ पूछने के बहाने तीन युवाओं ने उस हिप्नोटाइज कर दिया और उसके गने उतारकर चलते बने।
पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से जानकारी ली तो उसने कहा कि 3 युवक उससे कोई चीज पूछ रहे थे। इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा और याद आने पर देखा कि उसके जेवर गायब है। सुशीला तिवारी के पास अपने पति के साथ खाने का ठेला लगाने वाली महिला उन्हें बताया कि वह कई वर्षों से खाने का ठेला अपने पति के साथ मिलकर लगती है। पूर्व प्रधान दीपेंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि महिला तीन लड़कों से पेड़ की आड़ में बात कर रही थी। उनके बीच क्या बात हुई इसका कोई पता नहीं। लेकिन तीन लड़के आगे को जाते हुए देखे गए।फिलहाल टीपी नगर पुलिस मामले की सीसीटीवी फुटेज निकाल कर कार्रवाई कर रही है

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement