Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

25 वे दिन भी जारी रहा धरना, दो सूत्रीय मांग पूरी करने की गुहार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण समिति दो सूत्रीय माँग सीवरलाइन की गुणवत्ता की SIT व शिव मंदिर से सेवा सदन तक पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण को पूरा करवाने को लेकर अड़ गयी है।आज भी भारी सख्या में वरिष्ठ नागरिकों सहित दर्जनों लोगों ने धरने का समर्थन किया।
धरने में आये वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि साई मंदिर से धार की तूनी तक सड़क निर्माण में साल भर से ज्यादा का समय लग जाएगा। जिला प्रशासन से निरन्तर माँग की जा रही है कि इस बरसात को देखते हुए सीवर लाइन निर्माण से क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग के कारण लोगो के घरों में आ रहे बरसात के पानी को नाले की ओर किया जाए।साथ ही सीवर लाइन निर्माण में टूट चुकी पेयजल लाइन की जिससे पानी रिस कर लोगो के घरों में आ रहा है जो एक बड़े हादसे को दावत दे रहा है कि तुरन्त मरम्मत की जाए,किंतु अफसोस है कि इन मागों की ओर शासन-प्रशासन आँख मूद कर बैठ गया है जो आम जन मानस के खिलाफ है।लोकतंत्र के लिए अच्छा संदेश नही है।इस अनदेखी की लोग आलोचना- भर्त्सना करते है। धरने में सयोंजक विनय किरौला, संघर्ष समिति के अध्यक्ष दीप चन्द्र पांडे, संरक्षक शम्भु दत्त बिष्ट, महासचिव मीनू पंत, सचिव हंसी रावत,नीमा पंत,ऐड सुनीता पाण्डे, महिला अध्यक्ष कमला दरम्वाल, पी0एस0रावत, सुमित नज्जौन, पवन पंत, दीपा बिष्ट, तनुजा पंत, गीता पांडे, मनीषा पंत,ज्योति पाण्डे, रीता पंत, गीता पंत, भगवती डोगरा, कमला बिष्ट, जानकी पाण्डे, उमा अलमिया, सुधा उप्रेती, भगवती जोशी, माया कांडपाल, कुमुद जोशी, दीपा पाण्डे, मुन्नी बिष्ट, भुवन चंद्र कांडपाल, प्रिया भट्ट, आरती रावत, ज्योति रावत, माया बिष्ट, ममता चम्याल,ममता बिष्ट,दीपा रावत, मुन्नी नेगी, हंसी कार्की, शिखा पाण्डे, नरेंद सिंह नेगी, भागीरथी बिष्ट, भावना उप्रेती, दीपा रावल, एच0सी0भट्ट, डी0सी0 पाण्डे आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement