Connect with us

नैनीताल

रामनगर में बर्थडे पार्टी से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बर्थडे पार्टी से लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाखुली क्यारीखोली टोटाम, अल्मोड़ा निवासी विजेंद्र सिंह (21) पुत्र पृथ्वीपाल सिंह रामनगर डिग्री काॅलेज में बीए फाइनल का छात्र था। पढ़ाई के साथ ही वह स्थानीय होम स्टे में भी काम करता था। रविवार रात वह एक दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटकर ढेला की ओर बाइक से लौट रहा था। जब वह सांवल्दे स्थित बबलिया वन चौकी पर पहुंचा तो बेरियर से टकरा गया। बेरियर का पाइप सिर पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद वन कर्मियों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement