Connect with us

नैनीताल

नैनीताल के बेतालघाट में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से महिला की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। क्षेत्र के रोपा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने के चलते एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के निवेदन पर राजस्व पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल ने बताया कि बेतालघाट निवासी कमला देवी (47) पत्नी जगत सिंह रोजाना घूमने के लिए रोपा मोटर मार्ग पर जाती थीं। बुधवार सुबह सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ीं। अचानक पैर फिसलने से कमला नीचे आ गिरीं और सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के लीलाधर डोर्बी, चतुर सिंह भंडारी, तारा भंडारी ने घटना की सूचना प्रशासन को दी थी। मृतका के पति सिमलखा इंटर कॉलेज में काम करते हैं और उनके चार बच्चे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement