Connect with us

उत्तराखण्ड

आज फिर देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। प्रदेशभर में को शनिवार भी कई दौर की तेज बारिश के आसार हैं। जबकि, देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 
वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान को देखते हुए डीएम सोनिका ने कहा कि बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं के मद्देनजर जिले में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल-कालेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ने सीईओ और सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए।  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement