Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर में नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाया, मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रामनगर के चिल्किया गांव में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार टांडा मल्लू चिल्किया निवासी मो. हासिम की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौवीं की छात्रा थी।
शनिवार की दोपहर में उसने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्वजन पहले रामनगर चिकित्सालय व उसके बाद एसटीएच ला रहे थे। यहां पहुंचते ही डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने छात्रा का हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement