Connect with us

सोशल मीडिया वायरल

रोज पैदल चलिए 7 घण्टे और कमाएं 28 हजार रुपये, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने निकाला पैदल चलने का जॉब ऑफर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुनिया के सबसे अमीर शख्य एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने एक अनोखा जॉब ऑफर निकाला है. इस ऑफर के तहत टेस्ला रोज पैदल चलने वाले को 28 हजार रुपये देगी. कंपनी सात घंटे चलने वाले को 48 डॉलर यानी लगभग 4 हजार रुपये प्रति घंटे देगी. टेस्ला अच्छी सैलरी के साथ कर्मचारी को मेडिकल, डेंटल, विजन फैसिलिटी के साथ रिटायरमेंट बेन‍िफ‍िट भी दे रही है. बस इसके लिए किसी व्यक्ति को दिनभर में सात घंटे चलना होगा. 
टेस्ला इन दिनों ह्म्यूमनॉयड रोबोट्स पर काम कर रही है. वह इन रोबोट्स को मोशन कैप्चर टेक्नोलॉजी के जरिए ट्रेनिंग देना चाहती है. इसलिए वह रोज सात घंटे चलने वाले व्यक्ति को हायर कर रही है, ताकि वे लोग रोबोट को ट्रेन कर सकें. 
टेस्ला ने डाटा कलेक्शन ऑपरेटर (Data Collection Operator) नाम से एक जॉब निकाली है. जॉब के दौरान व्यक्ति को एक मोशन कैप्चर सूट और वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट (वीआर) पहनकर सात घंटे पैदल चलना होगा. इस काम में डाटा कलेक्ट करना, एनालिसिसि करना और रिपोर्ट लिखना शामिल है.  
जरूरी योग्यता
टेस्ला के इस जॉब के लिए कुछ जरूरी शर्ते भी हैं. इसके लिए किसी व्यक्ति की हाइट 5’7” से 5’11” तक होनी चाहिए. वीआर चलाना आता हो साथ ही वह व्यक्ति 30 पाउंड का वजन उठा सकते हो.  

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement