Connect with us

नई दिल्ली

7 करोड़ 95 लाख की लागत से होगा भीमताल बाईपास नहर कवरिंग व सुधारीकरण का कार्य :कैड़ा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

भीमताल में लगने वाले जाम से मिलेगी निजात

धानाचूली (नैनीताल) । भीमताल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत के अतंर्गत बाईपास  मोटर मार्ग पर की नहर कवरिंग व सुधारीकरण का कार्य 7 करोड़ 95 लाख रुपए से किया जाएगा। 

यह जानकारी  देते भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा  ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल की इस समस्या को गम्भीरता से लेते हुए इसके लिए करीब 8 करोड़ की धनराशि स्वीकृति देकर शासनादेश जारी कर दिया है। विधायक ने बताया भीमताल नगर व पहाड़ के किसानो व ग्रामीणों ने भीमताल बाईपास मोटर मार्ग की नहर कवरिंग की मांग कई समय से कर रहे थे। लोगो की परेशानियों को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को आगणन बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए मुख्यमंत्री से बाईपास नहर कवरिंग के लिए धनराशि स्वीकृत करने की माग की। विधायक की माग पर मुख्य मंत्री ने भीमताल बाईपास  नहर कवरिंग व सुधारीकरण के लिए 7 करोड़,95 लाख की वित्तीय स्वीकृति दे दी थी। विधायक कैड़ा ने बताया जिसका शासनादेश जारी करा दिया है । जल्द ही लोनिवि के अधिकारियो को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दे दिए। टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इस बाईपास का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिससे आये दिन लगने वाले जाम की समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिल सकेगी। विधायक कैड़ा ने इस मार्ग के लिए शासनादेश जारी करने पर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement