Connect with us

देहरादून

देहरादून के एक स्कूल में पढ़ने वाले असम के छात्र के साथ हॉस्टल में रैगिंग, यौन उत्पीड़न

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने मारपीट कर दी। इस मामले में असम पुलिस को शिकायत की गई। असम पुलिस ने जीरो एफआईआर कर अब दून के डालनवाला थाने को ट्रांसफर की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने स्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत असम पुलिस से की थी। आरोप है कि हॉस्टल में उसके बेटे के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की। इस मामले में असम पुलिस ने जीरो एफआईआर को ट्रांसफर की है। अब डालनवाला पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement