Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में महिलाओं की चेन लूटने वाला सेवानिवृत्ति फौजी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति हुए फौजी ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने मुखानी में दो महिलाओं के गले से चेन लूटी। शेयर मार्केट में पैसा डूबने के बाद उसने लूटपाट शुरू की। हैरानी की बात ये है कि जिस स्कूटी से चेन स्नेचिंग की वह भी चोरी की है।
एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि घटना में शामिल तल्ली बमौरी अमरावती कॉलोनी निवासी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
भूपेंद्र मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का रहने वाला है और वर्ष 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ है। सेवानिवृत्त होने के बाद आर्मी से उसे 28 लाख रुपये मिले थे। इन रुपयों को उसने शेयर मार्केट में लगा दिए और पैसे डूब गए। जिसके बाद उसने पत्नी के जेवर बेंच कर वह पैसा भी शेयर मार्केट में लगा दिया और यह रकम भी डूब गई। इससे नाराज फौजी की पत्नी उसे छोड़ बच्चों को लेकर पिथौरागढ़ चली गई। 
इसके बाद हल्द्वानी में अकेले रह गए फौजी भूपेंद्र ने चेन स्नेचिंग शुरू कर दी। पकड़ा न जाए इसलिए उनसे भट्ट कालोनी चौराहे से स्कूटी चोरी और नम्बर प्लेट डिग्गी में रख दी। पहचान को और छिपाने के लिए वह स्नेचिंग के दौरान मुंह पर मास्क और सिर पर बिग लगाता था।
फौजी ने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो महिलाओं की चेन लूटी। दोनों बुजुर्ग महिलाएं घर के पास टहल रही थीं। फौजी महिलाओं से पता पूछने के बहाने उन्हें रोकता, उनसे पहाड़ी में बात करता और फिर चेन लूट कर फरार हो जाता। 
आरोपित फौजी भूपेंद्र को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया। उसे पकड़ने के लिए 800 सीसीटीवी खंगाले। आरोपी से चोरी की स्कूटी बरामद की है, जिसमें स्कूटी की नम्बर प्लेट भी बरामद की गई है। साथ ही लूटी गई दो चेन भी मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement