Connect with us

कोटद्वार

पौड़ी के द्वारिखाल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जिले के गुमखाल के पास द्वारिखाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोग, जो एक ही परिवार के सदस्य थे, की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान विनोद सिंह नेगी (59), उनके पुत्र गौरव नेगी (26) और पत्नी चंपा देवी (57) के रूप में हुई है। ये सभी कुठारगांव पौड़ी के निवासी थे और दिल्ली से अपने गांव लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने रोप और स्ट्रेचर की मदद से शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक लाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह हादसा कितनी तेजी से हुआ और कार क्यों अनियंत्रित हुई, इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सहेली को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गई महिला, सहेली को बाघ के मुंह से बचाकर लाई
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement