Connect with us

नई दिल्ली

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी रेखा गुप्ता

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय पर केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। वे गुरुवार को रामलीला मैदान में शपथ लेंगी भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ की मौजूदगी में हुई। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से सीएम के चेहरे को लेकर चल रही ऊहापोह का फैसला मात्र आधा घंटे में हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैवल गाइड बनकर पर्यटकों को सप्लाई करता था चरस

चौथी महिला मुख्यमंत्री: रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। उनसे पहले भाजपा से सुषमा स्वराज, कांग्रेस से शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी से आतिशी मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को सीएम बना भाजपा ने एक ओर महिलाओं को संदेश दिया है तो दूसरी तरफ केजरीवाल के वैश्य और हरियाणा कार्ड को भी बेअसर करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे जमीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अलर्ट पर नैनीताल पुलिस

छह विधायक बन सकते हैं मंत्री :गुरुवार को कई बड़े चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह के नाम लगभग तय हैं। इनमें से कई को सूचना भी दे दी गई।

Select Language

Advertisement