Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ी, पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। चमोली जिले में माणा के पास हुए हिमस्खलन के बाद सरकार ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार औली, हर्षिल समेत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रिसॉर्ट व टेंट कॉलोनियों में ठहरे पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाएगा।

चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन मार्च तक बर्फबारी, हिमस्खलन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने सैलानियों से अगले तीन दिन इन क्षेत्रों की यात्रा न करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस ने 3 किलो 14 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा, देवीधुरा से खरीद हल्द्वानी बेचने ला रहा था

हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सड़क समेत अन्य निर्माण कार्य भी इस माह तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, बर्फ से ढके पांच ब्लॉकों के जिन गांवों में संचार सेवा बाधित है, वहां वायरलेस नेटवर्क की बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हर महीने नहीं बढ़ेगा बिजली का बिल, ऊर्जा निगम का प्रस्ताव खारिज

हिमस्खलन की चेतावनी जारी
डिफेंस जियोफार्मेटिक्स रिसर्च इस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। सरकार ने एहतियातन सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने और राहत कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement