Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

स्कूटी खाई में गिरी, 3 युवकों की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग: कुंडा दानकोट के पास 07 मार्च 2025 की देर रात्रि, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से सूचना मिली कि दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी (संख्या- UK13B 2344) अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा से उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपोत्सव: पांच दिनों का धार्मिक उत्सव, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

रेस्क्यू ऑपरेशन:
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने स्थानीय DDRF दल के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घनघोर अंधेरा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद, SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। तत्पश्चात, घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  इन जिलों के लिए है यलो अलर्ट, बादल छाए, बारिश ओलावृष्टि की संभावना बनी

मृतकों की पहचान:

  1. अंकित (27 वर्ष) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल पोखरी, रुद्रप्रयाग।
  2. टीटू (23 वर्ष) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा दानकोट, रुद्रप्रयाग।
  3. संदीप (27 वर्ष), निवासी बरसील, जिला रुद्रप्रयाग।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement