Connect with us

उत्तराखण्ड

विराट-अनुष्का पहुंचे ऋषिकेश, पीएम मोदी के गुरु के आश्रम में लगाया ध्यान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सोमवार सुबह यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे

ऋषिकेश। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली सोमवार को ऋषिकेश पहुंचे। उनके साथ मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी हैं। तीनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर ध्यान लगाया।
विराट कोहली सोमवार सुबह पौड़ी के यमकेश्वर ब्लाक स्थित मोहनचट्टी के एक रिसार्ट में पहुंचे। शाम करीब पांच बजे विराट, अनुष्का और उनकी मां सरोज ऋषिकेश के शीशम झाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना की और आश्रम के अध्यक्ष स्वामी साक्षातकृता नंद महाराज से आशीर्वाद लिया। शाम करीब साढ़े सात बजे आश्रम में ही भोजन किया। आश्रम के प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि आश्रम पद्धति के अनुरूप विराट व उनका परिवार यहां अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में तैयार होंगे अस्पताल



Select Language

Advertisement