Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: आग में जिंदा जली वृद्धा, घर का सारा सामान हुआ राख

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर स्थित भामा गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। किशन सिंह के तिमंजिला मकान में आग लगने से उनकी 75 वर्षीय बीमार मां अनुली देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस अग्निकांड में पांच तोला सोना, 50,000 रुपये नकद और जरूरी कागजात सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पूजा और घास काटने गए थे परिजन

घटना के समय किशन सिंह पूजा में शामिल होने गए थे, जबकि उनकी पत्नी कमला देवी जंगल में घास काटने गई थीं। घर में केवल उनकी बीमार मां अनुली देवी थीं, जो कमरे में सो रही थीं। शाम करीब पांच बजे गांव की युवती उमा मेहरा ने मकान से धुआं उठते देखा और तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  33 लाख की धोखाधड़ी के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नाईजीरियन गिरोह के लिए खुलवाते थे बैंक खाते

ग्रामीणों के पहुंचने तक सब कुछ जल गया

ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक मकान की तीसरी मंजिल पूरी तरह जल चुकी थी। जब घर की तलाशी ली गई तो कमरे में अनुली देवी का जला हुआ शव बरामद हुआ।

लाखों का नुकसान, परिवार सदमे में

परिजनों के अनुसार आग में करीब पांच तोला सोना, 50,000 रुपये नकद और घर के जरूरी कागजात नष्ट हो गए। इस हादसे से किशन सिंह का परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, 33 उड़ानों को मिली मंजूरी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट भेजा गया है। पूर्व विधायक मीना गंगोला ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भी प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement