Connect with us

उधमसिंह नगर

प्रेमी ने की पूजा मंडल की नृशंस हत्या, धड़ और सिर अलग-अलग कर नहर में फेंका

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। गुरुग्राम में स्पा सेंटर में काम करने वाली नानकमत्ता निवासी 38 वर्षीय पूजा मंडल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी और कथित पति मुश्ताक ने की। पांच महीने से लापता पूजा की गुमशुदगी के बाद से पुलिस जांच में लगी थी और अब इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने खटीमा पुलिस की मदद से युवती का धड़ नहर से बरामद किया, जबकि सिर खबर लिखे जाने तक नहीं मिला था।

पूजा मंडल मूल रूप से नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी की रहने वाली थीं। वर्ष 2019 में उनका पति से तलाक हो गया था। उनके दो बच्चे अब भी अपने पिता के साथ शक्तिफार्म में रहते हैं। तलाक के बाद पूजा ने रोजगार के लिए गुरुग्राम में एक स्पा सेंटर में काम करना शुरू किया। वहीं उनकी मुलाकात सितारगंज निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक से हुई। दोनों के एक ही राज्य और जिले से होने के कारण नजदीकियां बढ़ीं और करीब डेढ़ साल तक दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे। बाद में वर्ष 2022 में दोनों ने शादी भी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने की शारदा कॉरिडोर परियोजना की समीक्षा, 3300 करोड़ से टनकपुर का होगा समग्र विकास

हालांकि, इस दौरान मुश्ताक ने पूजा को बिना बताए किच्छा में दूसरी शादी कर ली थी। जब पूजा को इस धोखे का पता चला तो नवंबर 2024 में उन्होंने सितारगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मुश्ताक ने पहचान छिपाकर उनसे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। उसी महीने से पूजा लापता हो गईं।

पूजा की बहन ने दिसंबर 2024 में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मुश्ताक पर शक जताया। पुलिस की जांच और निगरानी में कुछ दिन पहले हरियाणा पुलिस ने मुश्ताक को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। मुश्ताक ने बताया कि उसने पूजा का पहले गला रेतकर सिर धड़ से अलग किया और फिर दोनों को अलग-अलग कट्टों में भरकर नहर में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में कार में बैठे रोटविलर डॉगी बगल में खड़े स्कूटर सवार पर झपटा

बुधवार को पुलिस ने खटीमा क्षेत्र की नहर से पूजा का धड़ बरामद कर लिया है, जबकि सिर की तलाश अभी जारी है। पुलिस अब मुश्ताक को उत्तराखंड लाकर पूछताछ और कानूनी कार्यवाही में जुट गई है। इलाके में इस दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement