Connect with us

उधमसिंह नगर

इंस्पेक्टर पति पर लगाया चौथी शादी और उत्पीड़न का आरोप, सास के खिलाफ भी दर्ज हुई एफआईआर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा निवासी वैजयंती चंद ने अपने इंस्पेक्टर पति आशुतोष कुमार सिंह और सास शकुंतला देवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि उसके पति ने चौथी शादी की है और उसे डरा-धमकाकर छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति और सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में वैजयंती ने बताया कि उसका विवाह 18 फरवरी 2019 को मथुरा में उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षक पद पर तैनात आशुतोष कुमार सिंह से हुआ था। विवाह के समय पति ने पहली पत्नी से तलाक की जानकारी दी थी, लेकिन मुजफ्फरनगर निवासी पूनम रानी से हुए दूसरे विवाह की बात छुपाई। विवाह के बाद दो पुत्रियाँ हुईं, जिनमें दूसरी बेटी के जन्म के बाद सास शकुंतला देवी का व्यवहार कठोर हो गया और तानों का सिलसिला शुरू हो गया। सास का कहना था कि उत्तर प्रदेश में शादी करने पर 50 लाख रुपये दहेज मिलता।

यह भी पढ़ें 👉  चंडी चौदस पर मां चंडी देवी मंदिर में की गई विशेष पूजा आराधना

इसके बाद आशुतोष का तबादला आईटीआई काशीपुर में हो गया। उसने वैजयंती को देहरादून स्थित फ्लैट में रहने भेजा और खुद कभी मिलने नहीं आया। एक दिन फोन पर बातचीत के दौरान पति की एक अन्य युवती से अश्लील बातचीत सुनकर वैजयंती को शक हुआ। बाद में पता चला कि वह युवती एक महिला कांस्टेबल है। अब पीड़िता न्याय की मांग कर रही है और मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल से वायरल हुई फोटो ने मचाया हड़कंप: मुठभेड़ में घायल बदमाश गगन रतनपुरिया की तस्वीर पर एसएसपी ने एएसआई को किया निलंबित
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement