Connect with us

देहरादून

देहरादून में युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर होटल में रचा षड्यंत्र

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को इंस्टाग्राम के जरिये फंसाया और फिर उसे होटल ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। यही नहीं, उसने युवती की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने यह वीडियो पीड़िता की बहन और दोस्तों को व्हाट्सऐप पर ‘व्यू वंस’ (एक बार देखने वाला विकल्प) के तहत भेजा, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से टूट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली का बिल अब हर महीने कम-ज्यादा होगा

थानाध्यक्ष शैंकी कुमार के अनुसार, सेलाकुई क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर हेमंत खत्री नामक युवक से जान-पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने जनवरी माह में उसे गजियावाला के एक होटल में बुलाया, जहां धोखे से शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से पैसे ऐंठने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पौधारोपण किया

पीड़िता के अनुसार, आरोपी अब तक उससे 55 हजार रुपये वसूल चुका है और लगातार और पैसों की मांग कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजपुर थाना पुलिस ने हेमंत खत्री के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement