Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, एक घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी जिले के घनसाली तहसील स्थित भिलंगना ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्यारह गांव हिंदाव के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि यह कार पुर्वांल गांव मोटर मार्ग से होकर जा रही थी, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में गिर गया। कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एक सिगरेट 20 मिनट कम करती है आपकी उम्र!

अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों की मौत हो गई। पिलखी अस्पताल के प्रभारी डॉ. आशीष ने जानकारी दी कि एक घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, क्योंकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लक्ष्मणझूला घाट पर डूब रहे 3 कावड़ियों को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

मृतकों की पहचान रमेश अंथवाल और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल के रूप में हुई है। रमेश अंथवाल शिक्षक थे, जबकि चिंतामणि अंथवाल स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट थे। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Select Language

Advertisement