Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% आरक्षण: राज्यस्तरीय पदक विजेताओं को भी मिलेगा लाभ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी सरकारी नौकरी में चार फीसदी आरक्षण का लाभ देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। शुक्रवार को इसका संशोधित गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि अब तक केवल ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रीय खेलों जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ही यह आरक्षण मिलता था। अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक जीतने वाले खिलाड़ी इस योजना में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून त्यूणी में दो मजदूरों की मौत, पैर फिसलने से 300 मीटर गहरी खाई में गिरे

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके लिए सरकार ने पहले अध्यादेश में संशोधन किया था, जिसे विधानसभा में पारित कर अब गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि इससे राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और खेलों में सहभागिता भी बढ़ेगी।

खेल मंत्री ने यह भी बताया कि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, युवा कल्याण विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय खेल संघों की ओर से आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब इस आरक्षण का सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भी यह प्रावधान लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की टीम पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

इस निर्णय से राज्य में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। सरकार के इस कदम से खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा योगदान होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement