Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग ने अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म, आरोपी की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉


चमोली। जिले में 17 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी ने रुद्रप्रयाग के एक अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है, जो बागेश्वर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली के एक गांव की रहने वाली किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां उसे रुद्रप्रयाग जिले के एक अस्पताल ले गई थीं। वहां 4 जून को किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद, 7 जून को किशोरी ने थराली थाने में अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामला पंजीकृत कर लिया।
थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी बागेश्वर जिले का रहने वाला है और थराली क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम को बागेश्वर भेजा जा रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किशोरी फिलहाल अपने रिश्तेदारों के घर पर है। पुलिस इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके और पीड़िता को न्याय मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement