Connect with us

नैनीताल

कैंची धाम मेले के लिए व्यापक तैयारी, 15 पार्किंग स्थल और सैकड़ों शटल वाहनों की व्यवस्था

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कैंची धाम स्थापना दिवस मेले के लिए प्रशासन ने इस वर्ष अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। बुधवार को एडीएम विवेक रॉय और आरटीओ गुरदेव सिंह ने सेनिटोरियम बाईपास क्षेत्र का निरीक्षण किया और टैक्सी चालकों व वाहन मालिकों के साथ शटल सेवा को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि इस बार मेले में भारी भीड़ को देखते हुए शटल वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शटल वाहनों में पीली पट्टी लगाई जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वाहन निर्धारित सीटों से अधिक यात्रियों को न बैठाए। सभी वाहन फॉरेस्ट बैरियर से लौटकर वापस आएंगे। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन न चलाए और तय किराया ही लिया जाए। 15 जून की रात तक श्रद्धालुओं को भवाली व अन्य पार्किंग स्थलों तक वापस पहुंचाने के लिए शटल सेवाएं निरंतर संचालित रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  आमपोखरा रेंज के हाथीडगर पर्यटन जोन फिर से खुला, पर्यटकों के लिए नई संभावनाएं

वाहनों की व्यवस्था के अनुसार, हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से 80, बस स्टेशन से 50, भीमताल से 40 बसें और 60 छोटे वाहन शटल सेवा में चलेंगे। ग्राफिक एरा से 30 बसें और भवाली से 80 से अधिक वाहन सेवा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा रोडवेज की 50 बसें हल्द्वानी से नैनीताल, 20 हल्द्वानी से भवाली, 10 नैनीताल से भवाली और 10 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। केमू की 110 बसें काठगोदाम रेलवे स्टेशन व केमू स्टेशन से, 20 बसें भीमताल से भवाली, 20 भवाली सेनिटोरियम से कैंची मंदिर तथा 10 बसें नैनीताल से कैंची मंदिर तक संचालित होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत और पाकिस्तान के पास इतनी मारक क्षमता की हैं मिसाइलें...

मैक्सी कैब की बात करें तो 25 कैब काठगोदाम रेलवे स्टेशन से और 10 कैब नैनीताल से कैंची मंदिर तक सेवा देंगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कुल 15 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिनमें कैंची धाम परिसर, भवाली पुराना रोडवेज स्टेशन, सेनिटोरियम, फरसोली, विकास भवन, खैरना मंडी पार्किंग और अन्य शामिल हैं।

भीमताल में सिडकुल के सहयोग से लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, भवाली और आसपास के क्षेत्रों में फैब्रीकेटेड शौचालय भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा और मेले के सुचारु संचालन हेतु की गई हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement