Connect with us

नैनीताल

नैनीताल: स्यामखेत के पास भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, चार घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जनपद नैनीताल के रामगढ़ रोड पर स्यामखेत के पास 11 जून की रात एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल की टीम ने तेज़ी से घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वाहन में सवार पांच व्यक्तियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ और तीन अन्य को हल्की चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी की, किसको क्या दायित्व मिला जाने

SDRF टीम, उप निरीक्षक लाल सिंह के नेतृत्व में रात्रि 11:43 बजे सूचना मिलते ही आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। गाड़ी स्यामखेत के पास गहरी खाई में गिर गई थी। अंधेरा और विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीम ने खाई में उतरकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल रोहन अरोड़ा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया। मृतक आदित्य शुक्ला के शव को खाई से निकालकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं डीआईजी ने रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सैनी किया निलंबित

घायलों और मृतक की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. मृतक: आदित्य शुक्ला (29), निवासी कैलाशपुरी, इको गार्डन, आलमबाग, लखनऊ
  2. गंभीर घायल: रोहन अरोड़ा (29), निवासी गीता पल्ली, लखनऊ
  3. सामान्य घायल: मृदुल गुप्ता (29), तुषार तिवारी (28), सुमित गुप्ता (27) – सभी लखनऊ निवासी

Select Language

Advertisement