Connect with us

नैनीताल

मानसून से पहले खूपी गांव में प्रशासन सतर्क, 17 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। मानसून सीजन शुरू होते ही प्रशासन ने नैनीताल जिले के खूपी गांव में आपदा से बचाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। इस क्रम में प्रशासन ने गांव के 17 परिवारों को नोटिस जारी कर तत्काल घर खाली करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से 30 सितंबर 2025 तक सुरक्षित स्थान पर कमरा किराए पर लेने को कहा है, जिसका भुगतान दैवी आपदा मद से किया जाएगा।

गांव के राजस्व निरीक्षक की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि कुरियागांव के तोक खूपी में स्थित कई घर इस मानसून सीजन में अतिसंवेदनशील और संकटग्रस्त हालत में हैं। वर्ष 2024 में हुई भारी बारिश के चलते मकानों में दरारें आ चुकी हैं, जिससे ये घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। भूवैज्ञानिकों द्वारा किए गए सर्वे में इस क्षेत्र को अतिसंवेदनशील बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या आप भी मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं?

एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि प्रशासन ने सभी 17 परिवारों को नोटिस देकर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके। प्रशासन किराए के मकान की व्यवस्था में आर्थिक सहायता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में जुआ पकड़ा गया, पांच गिरफ्तार

नोटिस पाने वाले परिवार
प्रशासन ने राजन उर्फ राजेंद्र प्रसाद, अतुल कुमार, महेंद्र पाल, संजय कुमार, सुभाष चंद्र, मुन्नी देवी, बालकिशन, प्यारेलाल, बुद्धिबल्लभ, कुंदन लाल, ललित मोहन, प्रमोद कुमार, सुभाष चंद्र, हेम कुमार, सरस्वती देवी, राजेंद्र लाल, हेमा देवी, गोविंद राम और बच्ची लाल को नोटिस भेजा है।

गांव के लोग इस निर्णय से सहमत हैं, ताकि बारिश के मौसम में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन के इस कदम से प्रभावित परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement