Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

उत्तरकाशी में बड़ा हादसा बचा: नदी में गिरे वाहन की छत पर चढ़कर चालक ने बचाई जान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। जिले के मोरी विकासखंड की लिवाड़ी फीताड़ी सड़क पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, एक वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में केवल चालक राजू मौजूद था। कुछ देर पहले ही उसने सवारियों को उतार दिया था, जिससे कई लोगों की जान बच सकी। वाहन नदी में फंस गया और बहते हुए बीच धार में अटक गया। जान बचाने के लिए चालक तुरंत वाहन की छत पर चढ़ गया और मदद के लिए आवाज लगाने लगा।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रस्सी के सहारे चालक को बचाने की कोशिश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम भी राहत कार्यों के लिए रवाना हो गई। चालक की सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना नदी के तेज बहाव में कई लोगों की जान जा सकती थी। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी किनारे और उफनती धाराओं के पास सतर्कता बरतने की अपील की है। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement