Connect with us

नैनीताल

भीमताल की दो ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुने गए प्रधान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पनियामेहता से इंदर सिंह मेहता और पनियाबोर से मनोज कुमार को ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया है।

शनिवार को दोनों निर्विरोध निर्वाचित प्रधानों के भीमताल ब्लॉक पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रसिद्ध कैंची धाम और ऋषिकेश बाइपास के प्रस्ताव समेत दो अन्य प्रस्तावों पर सैद्धांतिक सहमति

पनियामेहता के इंदर सिंह मेहता को लगातार दूसरी बार बिना मुकाबले चुना गया है। उन्होंने कहा कि गांव का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं, पनियाबोर के नव निर्वाचित प्रधान मनोज कुमार ने कहा कि वे गांव के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर सीट पर कांग्रेस में रार: रणजीत रावत का हरीश रावत पर बड़ा हमला, संजय नेगी को बताया 'मोहरा'!

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान चिराग बोरा, डॉ. हरीश बिष्ट, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट और संजय साह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement