Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

खटीमा में उधारी के 500 रुपये के लिए हत्या, शव की हुई शिनाख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। नगर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है, जिसकी पहचान टनकपुर निवासी बंटी उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह खटीमा में रहकर कबाड़ बीनने का कार्य करता था। पुलिस ने इस मामले में पंजाबी मोहल्ला निवासी इस्माइल पुत्र बाबू पेंटर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीना बाजार बनबसा, जिला चम्पावत निवासी रंजीत वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भी खटीमा में कबाड़ बीनने का काम करता है और मृतक बंटी उर्फ विक्की तथा नेपाल निवासी विक्की नेपाली उसके साथी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, सीमा पर भीषण गोलाबारी में 15 भारतीयों की मौत

तहरीर के अनुसार छह जुलाई की रात तीनों पंजाबी मोहल्ला स्थित बहुरानी ज्वेलर्स के सामने शराब पीकर लेटे हुए थे। उसी दौरान इस्माइल वहां पहुंचा और तीनों की पिटाई करते हुए बंटी से अपने 500 रुपये की मांग करने लगा।

बताया गया है कि बंटी ने कुछ दिन पहले शराब के लिए इस्माइल से 500 रुपये 50 रुपये प्रतिदिन के ब्याज पर उधार लिए थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच गंभीरता से जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल और हल्द्वानी में दो दर्दनाक घटनाएं: छात्रा का शव झील से बरामद, महिला होमगार्ड की संदिग्ध मौत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement