Connect with us

देहरादून

प्रेम जाल में फंसी साजिश: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की योजना, नदी में सिर डुबोकर दी मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। उज्जवल कॉलोनी बालावाला गूलरघाटी रोड निवासी हेमलता ने 28 जून को कोतवाली में तहरीर दी कि उसका पति नरेंद्र सिंह लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच, 1 जुलाई को गूलरघाटी नदी में एक अज्ञात शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त नरेंद्र सिंह के रूप में हुई।
मौत संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जांच तेज की। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की पड़ताल से गुफरान नामक युवक की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुफरान के हेमलता से अवैध संबंध थे, जिन्हें लेकर नरेंद्र और हेमलता के बीच अक्सर विवाद होता था। गहन पूछताछ में गुफरान ने स्वीकार किया कि उसने हेमलता के कहने पर नरेंद्र की हत्या की।
हत्या की रात गुफरान ने नरेंद्र को सौंग नदी किनारे शराब पिलाने के बहाने बुलाया और उसकी शराब में चूहे मारने की दवा मिला दी। नशे में लड़खड़ाते हुए जब नरेंद्र नदी में गिरा, तो गुफरान ने उसका सिर पानी में डुबोकर हत्या कर दी। यह दवा हेमलता ने ही लाकर गुफरान को दी थी।
हत्या को हादसा दिखाने के लिए हेमलता ने तीसरे दिन पति की गुमशुदगी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस की सतर्कता से साजिश का पर्दाफाश हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement