Connect with us

हल्द्वानी

दिल्ली दोहरा हत्याकांड: प्रेम, शक और बदले की कहानी, हल्द्वानी से आरोपी गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दिल्ली के मजनू का टीला में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी निखिल को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। वारदात में 22 वर्षीय युवती सोनम और छह माह की मासूम बच्ची यशिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी निखिल और सोनम वर्ष 2023 में हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और वे साथ रहने लगे। सोनम गर्भवती हुई और दोनों ने समाज के डर से बच्चे को दो लाख रुपये में किसी दंपति को सौंप दिया। इसके बाद दोनों दिल्ली के वजीराबाद और फिर मजनू का टीला आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विजडम पब्लिक स्कूल में छात्रों को मिला तनाव मुक्त जीवन का मंत्र

सम्बंधों में खटास तब आई जब सोनम ने गर्भपात के लिए अपने दोस्त की पत्नी लक्ष्मी के पति दुर्गेश की मदद ली। निखिल को शक था कि सोनम और दुर्गेश के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। गुस्से में निखिल ने सोनम को दुर्गेश से दूर रहने की चेतावनी दी, लेकिन अनसुना करने पर झगड़ा बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सप्ताहांत ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक

मंगलवार को निखिल सोनम से मिलने दुर्गेश के घर पहुंचा, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर निखिल ने सर्जिकल ब्लेड से सोनम की हत्या कर दी। बदले की भावना में उसने दुर्गेश की छह माह की बच्ची यशिका की भी गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है और सर्जिकल ब्लेड की बरामदगी की कोशिश जारी है। आरोपी पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement