Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद होटल में दुष्कर्म, आरोपी ने बनाई अश्लील वीडियो और करने लगा ब्लैकमेल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च न्यायालय ने व्यावसायिक अथवा घरेलू भवनों को ध्वस्त करने संबंधी याचिका में सरकार को निर्देश जारी किए

आरोप है कि हाल ही में युवक हल्द्वानी आया और युवती को बहलाकर एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लीं और बाद में उसे धमकाकर ब्लैकमेल करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोमवती अमावस्या में सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने हरिद्वार पहुंचे आईजी

पीड़िता की शिकायत पर मुखानी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी दिनेश जोशी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement