Connect with us

हरिद्वार

कांवड़ यात्री की कार की चपेट में आकर मौत, आरोपी चालक फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नगला इमरती बाईपास के पास एक दुखद सड़क हादसे में कांवड़ यात्री की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार दोपहर उस समय हुआ जब 66 वर्षीय पुरुषोत्तम शर्मा सड़क पार कर रहे थे। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित डुंडाहेडा निवासी पुरुषोत्तम अपने साथियों के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे थे। जब वह नगला इमरती बाईपास के पास एक होटल के सामने सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पुरुषोत्तम को तत्काल पुलिस द्वारा रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ते हादसों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement