Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही: तीन कर्मचारी निलंबित, अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें थलीसैंण में तैनात ग्राम विकास अधिकारी उमेश कोठारी भी शामिल हैं, जिन्हें लगातार कार्य से अनुपस्थित रहने के आरोप में जिला विकास अधिकारी मनविन्दर कौर ने निलंबित करते हुए डीडीओ कार्यालय से अटैच किया है। खंड विकास अधिकारी को उनके खिलाफ आरोपपत्र देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में देव डोली पर विवाद: दलित समाज को रोकने पर हंगामा, धर्म परिवर्तन की चेतावनी

इसी तरह, 17 जुलाई को पौड़ी में आयोजित मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दौरान फॉरेस्ट विभाग के डाकिया अनिल कुमार मैठाणी नशे की हालत में पहुंचे थे। वहीं नैनीडांडा ब्लॉक के दिगोली प्राइमरी स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक आनन्द सिंह रावत को भी नशे की हालत में प्रेक्षागृह की सीढ़ियों पर बेसुध पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में रहस्यमयी हालातों में भाई-बहन की मौत: कार में महिला का कंकाल, खाई में मिला भाई का शव, खुदकुशी या साजिश?

इन कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement