Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, झारखंड की रहने वाली थी छात्रा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर गढ़वाल। मेडिकल कॉलेज के अलकनंदा छात्रावास में झारखंड की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतका रांची निवासी 27 वर्षीय छात्रा पीजी एनाटॉमी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पटना से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर श्रीनगर में पोस्टग्रेजुएशन कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  20-20 के नोटों की कांवड़ लेकर पहुंचा शिवभक्त, कांवड़ में लगे हैं 30000 से अधिक नोट, आप भी देखिए

घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है, जब छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। सहपाठियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी बीएड डिग्री पर नौकरी पाने वाला शिक्षक 5 साल के लिए जेल भेजा गया

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद छात्रावास में शोक का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement