Connect with us

हल्द्वानी

पंचायत चुनाव के बीच चरस तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो किलो चरस बरामद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पंचायत चुनाव के बीच नशे का जहर फैलाने की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 1.975 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में एक पुराना तस्कर भी शामिल है, जो पूर्व में भी भारी मात्रा में चरस के साथ पकड़ा जा चुका है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: हाईकोर्ट ने लगाई सिद्धबली स्टोन क्रशर के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक

शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात मंडी बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन लोगों—नंदन सिंह और हरीश सिंह निवासी बेडचूला, मुक्तेश्वर तथा सौरभ मिश्रा निवासी बहेड़ी, बरेली (उत्तर प्रदेश)—के पास से करीब दो किलो चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन: 12 बोर बंदूक के साथ पंकज बिष्ट गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों से चरस इकट्ठा कर हल्द्वानी, बरेली और पीलीभीत जैसे शहरों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते हैं। इसी से उन्हें मोटी कमाई होती है। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement